वाराणसी, फरवरी 10 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। महाशिवरात्रि पर काशी में होने वाले लोकोत्सव में बाबा को विशिष्ट परिधान तो धारण कराए ही जाएंगे, वर विश्वनाथ को खास तरह का सेहरा भी पहनाया जाएगा। महंत आवास पर काशीवासियों की ओर से होने वाले उत्सव में इस वर्ष बाबा रुद्राक्ष और मेवों से बना खास तरह का सेहरा धारण कर दर्शन देंगे। सेहरा बनाने में रुद्राक्ष के अलावा मखाना, लौंग, इलायची, शिवलिंगी, अंगूर तथा विविध प्रकार के सुगंधित पुष्पों का उपयोग किया जाएगा। टेढ़ीनीम स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत आवास पर होने वाले उत्सव, मैदागिन से निकाली जाने वाली काशी की सबसे पुरानी शिव बारात और श्रीकाशी विश्वनाथ में रात्रि में महाशिवरात्रि पर होने वाली चारों प्रहर की आरतियों तक में बाबा को यह सेहरा अर्पित किया जाएगा। महंत परिवार के प्रतिनिधि पं.वाचस्पति ...