लोहरदगा, जनवरी 14 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा हजरत बाबा दुखन शाह के सालाना उर्स मुबारक मौके पर चादरपोशी, कुरान - फातिहा ख्वानी का सिलसिला बुधवार को फजर नमाज़ के बाद शुरू हो गया। अंजुमन इस्लामिया, लोहरदगा की अगुवाई में इस्लामिक धर्मगुरुओं ने मजार पर गुसुल की रस्म अदायगी की। अंजुमन सदर अब्दुल रउफ अंसारी, सचिव शाहिद अहमद बेलू के नेतृत्व में ओहदेदारों ने पहली चादरपोशी कीं। इसके बाद लोहरदगा डीसी डॉ कुमार ताराचंद और पुलिस कप्तान सादिक अनवर रिजवी के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन की ओर से चादरपोशी की गयी। इस मौके पर पुलिस प्रशासन की ओर से हजरत बाबा दुखन शाह को पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दी । सिविल एसडीओ अमित कुमार, एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रत्नेश मोहन ठाकुर समेत पुलिस समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने चादरपोशी की। इस मौके पर अं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.