मधेपुरा, जुलाई 29 -- सिंहेश्वर, निज संवाददाता। देवाधिदेव महादेव की नगरी सिंहेश्वर में सावन की तीसरी सोमवारी पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हर हर महादेव और बोलबम के जयकारा से बाबा मंदिर परिसर व आसपास का वातावरण भक्तिमय बना रहा। न्यास समिति के सदस्यों के अनुसार साढ़े तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए डेढ़ बजे श्रद्धालुओं के लिए मंदिर का पट खोल दिया गया। मंदिर के गर्भगृह का पट खुलने के बाद से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गयी। मंदिर में रात से ही प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस के जवान ड्यूटी पर तैनात रहे। रविवार की रात से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा नगरी पहुंचने लगे। रात डेढ़ बजे से सोमवार के पूरे दिन बाजार के विभिन्न मार्गों पर श्रद्धालुओं का रैला नजर आया। भीड़ के कारण दंड प्रणामी देने वा...