लोहरदगा, मार्च 13 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा पावरगंज क्षेत्र स्थित श्रीश्री 108 बाबा गोविंद दास जी के मठ में बुधवार को विधि- विधान पूर्वक धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। बाबा गोविंद दास जी 12 मार्च 1983 को इसी स्थान पर समाधि ली थी। इसके पहले वह इस स्थान पर निरंतर सातों दिन- 24 घंटे हवन करते रहते थे। हवन चिकित्सा से वह शतायु से अधिक वर्षों तक जीवित रहे थे। बुधवार को प्रातः से लेकर दोपहर बाद तक विविध कार्यक्रम हुए मठ के पुरोहित गोपाल पांडेय और हिमांशु पांडेय की अगुवाई में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। इसमें यजमान डॉ दुर्गा चरण सिंह- धर्मपत्नी संगीता सिंह, यश और वर्तिका की भूमिका निभाते हुए सभी धार्मिक अनुष्ठानों को संपन्न किया। इस मौके पर विशेष पूजा अर्चना की गई। समाधि स्थल पर भक्तों ने चादर चढ़ाया। इस परिसर में दुर्गा पूजा का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.