मेरठ, मार्च 10 -- मेरठ। बागपत रोड छोटा श्री खाटू श्याम मंदिर में मनाए जा रहे फाल्गुन महोत्सव में रविवार को बाबा खाटू श्याम को सवामणि का भोग लगाया गया। रुद्राक्ष सिंघल और गरिमा सिंघल ने दीप प्रज्ज्वलित कर बाबा का आह्वान किया। प्रभात शर्मा ने पगड़ी पटका पहनकर यजमान रुद्राक्ष सिंघल का स्वागत किया। पूजन के बाद भजन गायक अनुज मोहित ने बाबा श्याम के भजनों का गुणगान कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। मन्नू पंजाबी और पूजा अरोड़ा ने श्याम बाबा और बजरंगबली के भजन सुनाए। कोलकाता के फूलों से बाबा का शृंगार किया गया। संजय महेश्वरी, शुभम अग्रवाल, दीपक गोयल, मुदित मांगलिक, रणवीर शर्मा, योगेंद्र सिंह आदि रहे। वहीं शहर दाल मंडी में आयोजित फाल्गुन महोत्सव में बंगलूरू से मंगाये गए फूलों से बाबा श्याम का शृंगार किया गया। मीनल चौहान संगीत मंडली ने भजन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.