मुजफ्फरपुर, अप्रैल 6 -- बंदरा, एक संवाददाता। सकरी मन स्थित अमरसिंह स्थान में बाबा केवल महाराज की पूजा को लेकर रामनवमी के मौके पर रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा यज्ञ स्थल से सकरी मन, भराव होते हुए बागमती नदी के कनौजर घाट पहुंची, जहां पंडित अनिल मिश्रा विधिपूर्वक जलबोझी कराई। गाजे-बाजे के साथ जयकारा लगाते हुए श्रद्धालु पुनः यज्ञ स्थल पहुंचे। पूजा समिति के सदस्य नारायण सहनी ने बताया कि यहां कई वर्षों से रामनवमी के अवसर पर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाती है। सोमवार की सुबह से बाबा अमरसिंह को दूध और गेरूआ चढ़ाया जाएगा। मां कमला को खोईंचा भरा जाएगा। ग्रामीणों के अनुसार यहां मन्नतें पूरी होने पर बकरे की बलि चढ़ाई जाती है। कलशयात्रा में गोविंद सहनी, त्रिभुवन सहनी, श्रीचरण सहनी, विनोद सहनी, रोहित कुमार, राजा कुमार, कुंदन कुमार, राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.