बदायूं, दिसम्बर 17 -- बिल्सी, संवाददाता। नगर के सिरसौल रोड स्थित बाबा इंटरनेशनल स्कूल द्वारा वार्षिक उत्सव ओजस-2025 का भव्य एवं यादगार आयोजन बायपास मार्ग स्थित रामा फार्म हाउस में किया गया। कार्यक्रम अपराह्न तीन बजे आरंभ हुआ और देर शाम तक उत्साह व उल्लास के साथ चलता रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत गणेश वंदना एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत वेलकम डांस ने समारोह को जीवंत बना दिया। इसके बाद फेयरी डांस, टिक-टॉक मोबाइल थीम एवं रेट्रो डांस जैसी आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। इस अवसर पर बिल्सी सीओ संजीव कुमार, बिल्सी थाना प्रभारी मनोज कुमार, क्राइम इंस्पेक्टर बीके मौर्य, विशिष्ट अतिथि दीपांशु गुप्ता, रौनक गुप्ता, अर्पित गुप्ता तथा प्रसिद्ध यूट्यूबर अदनान भी उपस्थित रहे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.