मुजफ्फरपुर, फरवरी 9 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बाबा आम्टे सेन्टर फॉर पर्सनालिटी डेवलपमेंट के तत्वावधान में सोमवार को बाबा आम्टे की 18वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन खुदीराम बोस स्मारक स्थल कंपनीबाग में किया गया। मौके पर आए लोगों ने बाबा आम्टे के चित्र पर श्रद्धांजलि दी। संस्था के अध्यक्ष राम बाबू ने कहा कि बाबा आम्टे ने अपना पूरा जीवन कुष्ठ रोगियों की सेवा में समर्पित कर दी। उन्होंने महात्मा गांधी के आदर्शों को जीवन में उतारा। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा में लाना उनके जीवन का उद्देश्य रहा। उन्होंने भारत को एकसूत्र में बांधने के लिए 1985-88 के बीच देश के हजारों नौजवानों के साथ कश्मीर से कन्याकुमारी एवं अरुणाचल प्रदेश से गुजरात तक भारत जोड़ो आंदोलन के तहत साइकिल यात्रा निकाली। सामाजिक कार्यकर्ता मो...