कानपुर, फरवरी 10 -- कानपुर। बाबा आनंदेश्वर मंदिर परिषद में मंगलवार से श्री शतचंडी रुद्र महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ नवग्रह पूजन के साथ हुआ। मंदिर के विकास एवं जीवोद्धार की कामना को लेकर आयोजित इस महायज्ञ में जूना अखाड़े के अनेक संत-महंत मौजूद रहे। महायज्ञ में जूना अखाड़े के गुरु मूर्ति व मंदिर कोठारी महाकाल गिरी महाराज, सचिव विवेक पुरी महाराज, हितेश गिरी, इच्छा गिरी, अत्रिवन, सुनील गिरी, मथुरा गिरी महाराज सहित व मीडिया प्रभारी आशुतोष कुमार अंश ने नवग्रह पूजन कर यज्ञ में सहभागिता की। 21 आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महायज्ञ की शुरुआत कराई। मीडिया प्रभारी ने बताया कि यह महायज्ञ देवताओं की आराधना एवं भक्तों के कल्याण हेतु आयोजित किया गया है। जूना अखाड़ा संरक्षक व अखाड़ा परिषद महामंत्री परम पूज्य हरि गिरी महाराज के निर्देश पर महाशिवरात्र...