देवघर, फरवरी 15 -- देवघर। देवघर में महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव बारात का इतिहास बत्तीस वर्ष पुराना है। भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में प्रख्यात कामना ज्योतिर्लिंग भगवान महादेव की भूमि एवं 51 शक्तिपीठों में प्रसिद्ध हृदयपीठ देवघर में महाशिवरात्रि का पर्व सदियों से बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता रहा है। वर्ष 1994 से पहले देवघर में महाशिवरात्रि पर शिव बारात निकाले जाने की परंपरा नहीं थी। बहुमुखी प्रतिभा संपन्न शिव भक्त राज कुमार शर्मा के मन में वर्ष 1994 ईस्वी में विचार उत्पन्न हुआ कि देवघर में शिव बारात निकाली जाय। उनके द्वारा पहली बार 24 फरवरी 1994 को श्री दिगंबर जैन मंदिर के सभागार में विभिन्न सामाजिक संगठनों की एक बैठक बुलाई गई, जहां राज कुमार शर्मा ने धर्म जागृति संघ के अध्यक्ष के रुप में पहली बार देवघर में शिव बारात की योजना एवं प्रार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.