नई दिल्ली, मार्च 14 -- पूर्व स्पिनर सईद अजमल पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम की हो रही आलोचना से निराश हैं। सईद अजमल ने विराट कोहली का उदाहरण देते हुए बाबर आजम का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय चयनकर्ताओं ने विराट कोहली को उनके खराब दौर के दौरान सपोर्ट किया था लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बाबर आजम के लिए मुश्किलें बढ़ा रहा है। बाबर आजम चैंपियंस ट्रॉफी में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके, जिसके कारण उन्होंने टी20 टीम में जगह गंवा दी है। अजमल ने कहा कि पाकिस्तान की टीम ऐसे आगे नहीं बढ़ पाएगी अगर वह अपने एकमात्र स्टार बाबर आजम को नीचे ढकेलता रहेगा। बाबर 2023 में वनडे विश्व कप के बाद से खराब दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में नौ मैचों में 320 रन बनाए थे। 2024 में हुए टी20 विश्व कप के दौरान उनका प्रदर्शन और खराब हुआ। बाब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.