मुरादाबाद, दिसम्बर 5 -- बाबरी मस्जिद शहादत की पूर्व संध्या पर शुक्रवार पुलिस अलर्ट मोड पर नजर आई।जुमे की नमाज के दौरान पैदल मार्च किया गया और मस्जिदों पर पैनी निगाह रखी गई। उधर उलेमाओं ने शनिवार को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हिदायत दी। बाबरी मस्जिद शहादत की बरसी 6 दिसंबर की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार परमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने नगर के मुख्य मार्गो से पैदल मार्च किया । मस्जिदों के आसपास जुमे की नमाज के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा । उधर मस्जिद रफीकुल उलूम ने तहसील इमाम कारी अब्दुल मुईद ने कहा कि मुस्लिम समाज के लोग किसी बहकावे में ना आए और शांति व्यवस्था बनाए रखकर खुद पर भरोसा रखें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.