नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- अयोध्या राम मंदिर मामले में हालिया बयान पर पूर्व सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने गुरुवार को सफाई पेश की है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बयान दिया था कि बाबरी मस्जिद का निर्माण बुनियादी तौर पर अपवित्र कार्य था, जिसके बाद विवाद छिड़ गया था। अब अपनी सफाई में पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा है कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। 'न्यूजलॉन्ड्री' को दिए एक इंटरव्यू में पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़ से जब सवाल किया गया कि क्या अपवित्र करने को लेकर हिंदू पक्ष जिम्मेदार था, जैसे कि मूर्ति रखना। इस पर जस्टिस (रिटायर्ड) चंद्रचूड़ ने कहा, ''मस्जिद का निर्माण ही बुनियादी रूप में अपवित्र कार्य था।'' चंद्रचूड़ के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बवाल छिड़ गया था। अब उन्होंने अपने इस बयान को स्पष्ट किया है। 'इंडिया टुडे कॉनक्लेव' में बोलते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.