शामली, जनवरी 26 -- क्षेत्र के गांव बाबरी निवासी किशोर की ट्रेन की चपेट में आने से किशोर कीदर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही मृतक किशोर के परिवार में कोहराम मच गया। बाबरी निवासी 17 वर्षीय किशोर उजेफ पुत्र इलियास करीब दो माह से मुंबई में रहकर कपडे बेचने का कार्य करता था,तथा वह शहर में लगने वाले पेठ बाजारों में दुकान लगाकर कपड़ा बेचकर परिवार कि मदद करता था। मुंबई में उसके चाचा साहिद व साकिर और रिश्ते के कई भाई भी रहते हैं वो सब भी कपड़ा बेचने का ही कम करते हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक किशोर परिवार का सबसे बड़ा पुत्र था उससे छोटा भाई जकरिया 8 वर्ष तथा एक छोटी बहन हैं। बाबरी निवासी किशोर ने हादसे वाले दिन शनिवार क़ी सुबह मोबाइल फोन द्वारा अपनी मां से विडिओ कॉल पर बात क़ी थीं सब कुछ ठीक ठाक बताया गया था, लेकिन शाम के समय किशोर अपने आवास प...