वाराणसी, जून 10 -- बड़ागांव, संवाद। बनारस किला मैरिज लॉन में सोमवार की शाम भीषण आग लग गई। लॉन में बने 10 कमरे और कॉटेज राख हो गए। एसी, फ्रिज, टीवी समेत कई सामान पिघल गए। आग इतनी भीषण थी फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों के पसीने छूट गए। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। फायर ब्रिगेड ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संयोग से यहां मौजूद सभी को बाहर निकाला जा चुका था। वाराणसी-जौनपुर मार्ग पर बाबतपुर में स्थित बनारस किला मैरेज लॉन है। इसके संचालक अशोक चौरसिया हैं। यहां शादी-विवाह से लेकर कई कार्यक्रम होते हैं। लॉन में कॉटेज का निर्माण किया गया था। इसमें बिजली की वायरिंग का कार्य चल रहा था। बताया जाता है कि शाम लगभग साढ़े 5 बजे चिंगारी निकलने से कॉटेज में आग पकड़ ली। वहां मौजूद कर्मचारियों ने पहले आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन थोड़ी ही देर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.