नोएडा, मई 1 -- दादरी, संवाददाता। कस्बे निवासी अधिवक्ता ने बाप-बेटे पर दो साल में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर पांच लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी बाप-बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिवक्ता मनोज शर्मा ने न्यायालय को बताया कि उनके पिता वरिष्ठ नागरिक हैं। उनके पिता से वर्ष 2017 में कस्बे में रहने वाला गजेंद्र और उसका बेटा मिले। इन लोगों ने बताया कि वह एक स्कीम चलाते हैं, जिसमें 10 हजार रुपये से लेकर 50 हजार तक निवेश करने पर दो साल में रकम दोगुनी वापस की जाती है। पिता-पुत्र के झांसे में आकर उनके पिता ने पांच लाख रुपये निवेश कर दिए। इसके बाद आरोपियों ने रकम वापस नहीं की। उनके पिता ने आरोपियों से रुपये वापस मांगे तो उनके साथ घर में घुसकर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.