गोपालगंज, फरवरी 1 -- कुचायकोट,एक संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के एनएच-27 पर बसडिला ओवरब्रिज स्थित पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में कुचायकोट थाना क्षेत्र के सती स्थान निवासी 46 वर्षीय सालमगीर अंसारी उर्फ फारूक तथा उनकी 23 वर्षीया पुत्री खुशबू खातून की जान चली गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। रविवार को बाप-बेटी का एक साथ जब जनाजा निकला तो ग्रामीण सिसक पड़े। बताया जाता है कि सालमगीर अंसारी पेशे से साइकिल दुकानदार थे और ईमानदारी से परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। शनिवार की शाम वे अपनी बेटी खुशबू के साथ बाइक से गोपालगंज बाजार गए थे। लौटने के क्रम में एनएच-27 पर बसडिला ओवरब्रिज के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.