सूरजपुर, अगस्त 1 -- बाप ने मोबाइल फोन के लिए पैसे नहीं दिए तो बेटे ने पीट-पीट कर उसकी जान ले ली। वह तब तक अपने बाप को मारता रहा, जब तक कि उनकी मौत नहीं हो गई। छत्तीसगढ़ में मोबाइल को लेकर हुए इस हत्या ने युवाओं और बच्चों के भविष्य को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। छत्तीसगढ़ में एक बेटे ने पिता से नाराज होकर उसे मौत के घाट उतार दिया। सूरजपुर में एक कलयुगी बेटे ने मोबाइल के लिए रुपए नहीं देने पर अपने पिता को डंडे से तब तक मारता रहा जब तक उनकी मौत नहीं हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक यह घटना प्रेमनगर थाना इलाके के हरिहरपर रिझनाबहार में घटी। रामभरोस नाम का युवक अपने पिता सोमारसाय पंडो से मोबाइल खरीदने के लिए पांच हजार रुपए की मांग कर रहा था। उसके पिता ने उसे पैसे देने से मना कर दिया। इसी बात से नाराज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.