सीवान, फरवरी 6 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में मिशन मोड में एग्रिस्टेक फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य में तकनीकी समस्या किसानों के लिए परेशानी खड़ी कर रही है। सही समय पर निबंधन नहीं होने से मुख्य रूप से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का लाभ बंद होने का डर है। बताया जा रहा कि फॉर्मर रजिस्ट्री में मुख्य समस्या किसानों की जमीनों का अभी भी पूर्वजों यानि कि उनके दादा-परदादा व पिता के नाम पर दर्ज होना है। वहीं, पारिवारिक बंटवारे के बाद दाखिल-खारिज नहीं होना है। नियम के अनुसार, केवल उन्हीं किसानों की आईडी बन रही है, जिनके नाम पर जमाबंदी है। इससे वर्तमान किसान यानि कि पोता-बेटा अपना निबंधन नहीं करा पा रहे। लिहाजा अधिकतर किसान परेशान हैं। बंटवारे के बाद समय पर जमीन का दाखिल-खारिज नहीं होने से भी रिकॉर्ड अपडेट नहीं है। कई किसानों के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.