श्रावस्ती, फरवरी 16 -- श्रावस्ती जिले में डकैती और हत्या की सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के भजोरेपुरवा गांव में रविवार देर रात चार नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर किसान नेमराज पाठक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी, जबकि उनके बेटे सुनील पाठक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश घर में रखे सोने-चांदी के जेवर, नकदी और अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश और भय का माहौल है।लूट के दौरान चाकू से वार जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित भजोरेपुरवा गांव निवासी नेमराज पाठक अपने बेटे सुनील और बहू लक्ष्मी के साथ गांव से थोड़ा बाहर बने मकान में रहते थे। उनकी पत्नी का करीब पांच साल पहले निधन हो चुका था। रविवार रात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.