सीतामढ़ी, जनवरी 31 -- सीतामढ़ी। गांधी जी की संस्था जिला सर्वोदय मंडल के तत्वावधान में गांधी मैदान में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 78वें शहादत दिवस को 'सर्वधर्म समभाव' दिवस के रूप में मनाया गया।जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नन्दकिशोर मंडल व संचालन मंत्री राम प्रमोद मिश्र ने की। सर्वोदय मंडल के राष्ट्रीय महामंत्री डा.आनंद किशोर ने कहा कि गांधी जी के बारे में देश का बंटवारा व अन्य झूठी अफवाहे फैलाई जा रही है। बापू ने आजादी के संघर्ष में पूरे देश की गोलबंदी कर बहुधर्मी राष्ट्रनिर्माण,अस्पृश्यता,जातीयवाद, छुआछूत के खिलाफ बगावत, दलितों तथा कमजोर वर्गों को राष्ट्रीयआन्दोलन से जोड़ा वही हत्या का मुख्य कारण था।देश को विभाजित करने वाली शक्तियां आज पुन:सक्रिय है तथा संविधान के खिलाफ आचरण कर रही है।बापू के सत्य की तलवार तथाअहिंसा के ढाल से ...