सीवान, अक्टूबर 4 -- सीवान। बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सह सदर विधायक अवध बिहारी चौधरी की अध्यक्षता में महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर गांधी मैदान में बापू की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वहीं महुआरी ग्राम में गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के सिद्धांत आज के परिवेश में विषय पर आयोजित संगोष्ठी में दोनों विभूतियों के तेल चित्र पर माल्यार्पण किया गया। अपने उद्बोधन में अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि आज के दिन 2 अक्टूबर को भारत के दो सपूतों का अवतरण हुआ था। बापू ने कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी सत्य व अहिंसा का मार्ग नहीं छोड़ा। इस मार्ग पर चलकर हीं उस महामानव ने हमें आजादी दिलाई। सादा जीवन उच्च विचार के सिद्धांत पर चलने वाले शास्त्री जी ने देश के जवानों तथा अन्नदाता किसानों के सम्मान में जय जवान,जय किसान का नारा दिया था। मै...