पटना, जनवरी 9 -- बापू टावर संग्रहालय में भारतीय प्रवासी दिवस पर शुक्रवार को 'गांधी और विज्ञान' विषय पर चर्चा हुई। बापू संवाद शृंखला के तहत 'बापू संवाद-5 के तहत आयोजित कार्यक्रम में सत्याग्रह इंटर्नशिप पूरा करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र दिया गया। संग्रहालय निदेशक विनय कुमार मुख्य अतिथि, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि व मुख्य वक्ता यादवेंद्र पाण्डेय को स्मृति चिह्न भेंटकर अभिनंदन किया गया। कुमार रवि ने कहा कि आज के समय में गांधी जी की प्रसांगिकता और बढ़ती जा रही है। यादवेंद्र पाण्डेय ने बताया कि गांधी जी का विज्ञान से गहरा संबंध था। हालांकि वे पूरी तरह से विज्ञान पर निर्भर रहने के विरोधी थे। वे इसके उचित उपयोग को पर जोर देते थे। गांधी ज्ञान परीक्षा के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.