पटना, सितम्बर 24 -- बिहार म्यूजियम बिनाले 2025 की शृंखला के तहत बुधवार को बापू टावर संग्रहालय में विश्वरूप राम-रामायण की सार्वभौमिक विरासत शीर्षक से विशेष प्रदर्शनी शुरू हुई। प्रदर्शनी दो अक्टूबर तक चलेगी। शुभारंभ बिहार संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह ने किया। प्रदर्शनी में दर्शकों को रामायण की वैश्विक यात्रा को करीब से देखने और समझने का अवसर मिलेगा। म्यांमार के रंगमंचीय प्रदर्शन के लिए श्रीराम का मुखौटा, गुरूड़ का मुखौटा, रावण का मुखौटा, थाइलैंड की गरूड़ मूर्ति, कंबोडिया के हनुमान का मुखौटा, रामायण का अरबी एवं फारसी अनुवाद सहित अन्य कई कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई गई है। 15 से अधिक देशों की सामग्रियों, पांडुलिपियों और छवियों के माध्यम से यह प्रदर्शनी राम के अनेक रूपों को प्रदर्शित करती है। यह कार्यक्रम भारत समेत वैश्विक दक्षिण के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.