दरभंगा, फरवरी 18 -- शहर के बापू चौक नाका नंबर एक मोहल्ले के लोग बुनियादी सुविधाओं की बाट जोह रहे हैं। पेयजल किल्लत, जलभराव, टूटी सड़कें, नाला व सफाई के अभाव से लोग परेशान हैं। मोहल्ले के लोग बताते हैं कि इलाके के आधा दर्जन से अधिक तीन-चार बीघे के छोटे पोखर गायब हो चुके हैं। अब दबंग धीरे-धीरे 10-20 बीघे में फैले बड़े जलाशय को निगल रहे हैं। इसके बावजूद नगर निगम व प्रशासन कारगर कार्रवाई करने में सुस्त बना है। इसके चलते पेयजल किल्लत व जलजमाव, गंदगी आदि संग नई समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। लोगों का कहना है कि रात अतिक्रमणकारी ट्रैक्टर व जेसीबी की मदद से मिट्टी डालकर पोखर भरते हैं, फिर भी संबंधित अधिकारी मौन हैं। दरभंगा नगर निगम क्षेत्र के बापू चौक नाका नंबर एक मोहल्ला तीन वार्डों के क्षेत्र में बंटा है, फिर भी बुनियादी सुविधाएं कमतर हैं और पेयजल...