अंबेडकर नगर, फरवरी 11 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सपना ग्राम स्वराज और रामराज का था। प्रदेश में ग्राम स्वराज और रामराज क्या सपना पूरा करने का भरसक प्रयास हो रहा है। इस दिशा में अम्बेडकरनगर जिला प्रशासन की ओर से सराहनीय कार्य किया जा रहा है। मुख्य सचिव बीते शनिवार को देर रात विकास भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करने के उपरांत मीडिया से बात कर रहे थे। इसके पूर्व उन्होंने कलेक्ट्रेट और विकास भवन परिसर के साथ दोनों भवनों के बीच के स्थान पर हुई सजावट और पेंटिंग का अवलोकन किया था। सुंदरीकारण कराने के लिए जिलाधिकारी अविनाश सिंह और मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन की सराहना की थी। सीडीओ को विशेष तौर पर विकास भवन में महात्मा गांधी की प्रतिमा लगाने की सराहना...