हजारीबाग, जनवरी 29 -- हजारीबाग वरीय संवाददाता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को कुम्हारटोली स्थित गांधी स्मारक में श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस दौरान पूर्वाह्न दब बजे वहीं पर गांधी के शहादत दिवस पर एक गोष्ठी होगी। हजारीबाग में महात्मा गांधी दो बार आए थे। 17 सितंबर 1925 को वह स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जनमत जागृत करने और अस्पृश्यता, अशिक्षा व पर्दा प्रथा के विरुद्ध आवाज उठाने संतकोलंबस कॉलेज के ह्विटले हॉल पहुंचे थे । वह रामगढ़ होते हुए हजारीबाग पहुंचे थे और यहां के स्वतंत्रता सेनानियों जैसे सरस्वती देवी, त्रिवेणी प्रसाद और बाबू रामनारायण सिंह ने उनकी अगुवानी की थी । उनके आगमन ने जिले के लोगों में राष्ट्रीय भावना और सामाजिक सुधार के प्रति जागरुकता फैलाई थी । उन्होंने अपने भाषण में अशिक्षा को दूर करने, छुआछूत को समाप्त करने और पर्दा प्...