रिषिकेष, जनवरी 12 -- वनभूमि सर्वे के बाद अब तारबाड़ की कार्रवाई के विरोध में बापूग्राम में स्थानीय लोगों ने भूमियाल देवता मंदिर परिसर में सांकेतिक धरना देकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि यहां आबादी वर्षों से काबिज हैं। आक्रोशित लोगों ने नारेबाजी कर बापूग्राम की भूमि के नियमितीकरण की मांग भी की। सोमवार को आयोजित सांकेतिक धरने में बापूग्राम बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक रमेश जुगलान ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई गलत है। दशकों से यहां आबादी बसी है, लेकिन अब उन्हें अतिक्रमण साबित करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका पूरजोर विरोध किया जाएगा। बताया कि जल्द ही स्थानीय विधायक, सांसद, वनमंत्री और मुख्यमंत्री से इस बाबत एक प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करेगा, जिसमें बापूग्राम की जमीन की नियमितीकरण की मांग पूरजोर ढंग से रखी जाएगी। सा...