सिमडेगा, फरवरी 6 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में 19 फरवरी को विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सम्मेलन के सफल आयोजन को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में डिग्री कॉलेज के बगल स्थित मैदान में सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, जनसंपर्क और आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि बानो क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों को सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। मौके पर सम्मेलन के संयोजक कामेश्वर सिंह ने सभी लोगों से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। बैठक में उपस्थित लोगों ने इस सम्मेलन को सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना और संगठन की मजबूती का माध्यम बताया तथा एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में रामनिधि सिंह...