हजारीबाग, फरवरी 1 -- दारू, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के हुटपा पंचायत अंतर्गत बानाहप्पा में नवनिर्मित भव्य शिव मंदिर मे शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य श्री शिव रुद्र महायज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस यज्ञ को लेकर सारी तैयारियां समिति द्वारा पूरी कर ली गयी है। इस यज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा आज सोमवार को निकाली जाएगी। पांच दिवसीय यज्ञ को पुरा क्षेत्र भगवामय हो गया है। श्री शिव मंदिर में आज से भव्य धार्मिक आयोजन का शुभारंभ किया जाएगा। पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि इस महायज्ञ की शुरुआत सोमवार को यजमान हेमांदी, श्री गणेश पूजन, मंडप प्रवेश, भव्य कलश यात्रा, शुभ मुहूर्त में अग्नि स्थापना, जलादिवास एवं संध्या महाआरती के साथ होगी।इस पावन आयोजन में महंत श्री योगी सतीश नाथ जी महाराज, उप यज्ञाचार्य पंडित राहुल पाठक...