बस्ती, जनवरी 11 -- कुदरहा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थानाक्षेत्र के बानपुर पुल पर शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो किशोरियों ने अचानक नदी में छलांग लगा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कुआनो नदी में कूदकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते बचाव कार्य होने से एक बड़ी अनहोनी टल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नदी में छलांग लगाने वाली किशोरियों की पहचान रामपुरवा ग्राम निवासी लक्ष्मी और अंजू के रूप में हुई है। दोनों ने किन परिस्थितियों में यह आत्मघाती कदम उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही किशोरियों ने पुल से छलांग लगाई, शोर मच गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बिना वक्त गंवाए कुआनो नदी में छलांग लगा दिया और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को डूबने से ...