मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 16 -- कांटी। किशोरी सशक्तीकरण अभियान के तहत द हंगर के सहयोग से सुकन्या क्लब खेल प्रतियोगिता मंगलवार को इस्लामिया डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में हुई। बाधा दौड़ में कोमल प्रथम, मुनमुन द्वितीय व पिंकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में सुबूत प्रथम, खुशबू द्वितीय व मुस्कान तृतीय स्थान पर रही। विजेताओं को सचिव नूर आलम खान व प्राचार्य प्रो. वासुदेव भगत ने पुरस्कृत किया। मौके पर मुखिया मिथिलेश पासवान, उप मुखिया मृत्युंजय कुमार, रंभा सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...