हल्द्वानी, फरवरी 26 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी में मौसम के तेवर सोमवार को भी बिगड़े रहे। बादल छाने और हवाएं चलने से सुबह से ही मौसम में ठंडक बनी रही। सुबह 11 बजे तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पंतनगर विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ़ आरके सिंह के अनुसार मौसम की वर्तमान परिस्थितियां अगले कुछ दिन बनी रह सकती हैं। पहाड़ों में बारिश व हल्की बर्फबारी होने की संभावनाएं है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...