एटा, फरवरी 18 -- एटा, जिले में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली, जिससे विदा होती सर्दी फिर लौटती दिखाई दी। सुबह से ही आसमान में काले बादलों का डेरा जमा रहने के साथ रुक-रुक कर हुई हल्की बूंदाबांदी ने मौसम को पूरी तरह सर्द बना दिया। तेज हवाओं के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। इससे जनमानस को फिर से गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। मंगलवार तक जहां धूप के कारण गर्मी का अहसास हो रहा था, वहीं बुधवार को सुबह से आसमान में काले बादल छाए रहने के साथ 20 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलने से लोगों ने बक्सों में रखे गर्म कपड़े फिर से निकालकर पहन लिए। दोपहर से शाम तक कई बार शहर में हल्की बूंदाबांदी होने से मौसम में नमी और भी बढ़ गई। मौसम में आए इस अचानक बदलाव का असर आम जनजीवन पर साफ देखा गया। ग्रामीण क्षेत्रों में किसान भी आसमान की ओ...