नई दिल्ली, जनवरी 20 -- दिल्ली-एनसीआर के निवासियों के लिए मौसम में थोड़ी राहत है। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया है कि आज राजधानी में सुबह की शुरुआत कोहरे की हल्की परत के साथ होगी, लेकिन दिन चढ़ते ही आंशिक बादलों के बीच धूप खिल सकती है। हालांकि, आने वाले दिनों में एक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम करवट ले सकता है। खासकर 23 जनवरी को हल्की बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है।आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम आईएमडी के अनुसार, 20 जनवरी को दिल्ली में आंशिक बादल छाए रहेंगे। सुबह कई जगहों में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहेगा, जो विजिबिलिटी को प्रभावित कर सकता है। दिन में उत्तर-पश्चिमी हवाएं 10-15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जो सामान्य (7.6 डिग्री) के करीब है। वहीं अधिकतम तापमान 23 से 25 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.