आजमगढ़, दिसम्बर 28 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले में सर्दी का सितम बरकरार है। एक दिन पूर्व से छाये बादलों के चलते रविवार को सूर्य के दर्शन को लोग तरस गए। बादलों संग सर्द हवा चलने से गलन बढ़ जाने से लोग ठिठुरते हुए नजर आए। जिले का अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन और रात में गलन बढ़ने से आमजन की दिनचर्या को प्रभावित हो गया है। शनिवार की सुबह से आसमान में बादल मडराने लगे। बादलों के ओट से दोपहर दो बजे सूर्य ने कुछ देर के लिए झलक दिखायी। इसके बाद बादलों की ओट में छिप गए। दूसरे दिन रविवार को भी आसमान में बादल छाये होने से सूर्य के पूरे दिन दर्शन को लोग तरस गए। बादलों के चलते कोहरे का असर जहां कम रहा, वहीं धुंध पूरे दिन छाया हुआ था। भोर में दृश्यता प्रभावित होने से सड़कों पर वाहनों के हेड लाइट जलाकर चलना पड़ा। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.