कानपुर, दिसम्बर 7 -- मौसम का मिजाज अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री रहा, हवा की तेज रफ्तार से बनी रही सर्दी ईरान से आ रहे विक्षोभ के कारण 48 घंटों के बाद फिर तेजी से बढ़ेगी सर्दी कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। समुद्री उथल पुथल के चलते कानपुर पर मंडराए बादलों ने रात का तापमान 05 डिग्री बढ़ा दिया। दिन में हल्के बादलों के कारण तापमान पर कोई खास असर नहीं पड़ा। उत्तर पश्चिमी तेज रफ्तार हवाओं से सर्दी में कमी नहीं आई। मौसम विभाग के अनुसार ईरान में बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही फिर तेजी से पारा गिरेगा। रविवार को न्यूनतम तापमान 05 डिग्री से 10 डिग्री सेल्सियस हो गया। पांच डिग्री की यह उछाल बादलों की एक पट्टी के कारण हुई। इसके बावजूद रात का पारा सामान्य से कम रहा। समुद्री उथल पुथल के चलते अभी भी बादलों की एक पट्टी मध्य उत्तर प्रदेश से गुजर रही है ज...