धनबाद, जनवरी 30 -- धनबाद। बादलों की वजह से धनबाद में ठंड बढ़ गई है। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। कुहासे का भी असर देखने को मिला। न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री रहा। ठंडी हवाओं ने शीतलहरी का अहसास कराया। अगले दो दिनों तक ठंड से राहत की भी संभावना नहीं है। बुधवार को दिन की शुरुआत बादल वाले आसमान के साथ हुई। सुबह दस बजे तक कुहासा छाया रहा। दिन में धूप भी पूरी तरह से खिलकर नहीं निकली। इस वजह से दिनभर ठंड का अहसास होता रहा। मौसम विभाग की मानें तो दो फरवरी तक धनबाद में ठंड का असर दिखेगा। इसके बाद धीरे-धीरे ठंड में कमी आएगी और लोगों को इससे राहत मिलेगी। दिन और रात के तापमान में अधिक अंतर देखने को मिल रहा है। दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दिन और रात के तापमान में लगभग 20 डिग्री के अंतर की वजह से लोग सर्दी व जुकाम के मरीज बन रहे ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.