झांसी, दिसम्बर 19 -- ..दरकता पारे का पैमाना, ..कोहरे की तनी चादर, ..बादलों का डेरा, ...कंपकंपाती काया और हर तरफ जाड़े की जकड़न। शुक्रवार को मौसम ने तीखा वार किया। सीजन के पहले घने कोहरे ने सात घंटे रफ्तार रोकी तो बादलों ने धूप। पूरब-पश्चिम दिशाओं से हवाएं ठिठुरन बढ़ाए रहीं। जिससे बुंदेले कंपकंपा उठे। हालांकि एक पहर बाद खिली धूप ने राहत दी। पर, शाम गहरी होते ही मौसम के झटके ने घरों में कैद होने को विवश कर दिया। मौसम की तरकश से निकले तीर से पारे का पैमान भी दरक गया। अधिकतम 25 तो न्यूनतम 9 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार की रात बेहद ठंड़ी रही। आधी रात के बाद घना कोहरा छा गया। सुबह 4 बजे कोहरे की विजीविलिटी इतनी कम थी कि 15 से 20 मीटर तक देखना मुहाल था। सुबह 6.56 बजे सूर्योदय हुआ। पर, कोहरे और बादलों की वजह से वाहन लाइट्स ऑन कर सके। मौसम का असर व्य...