गौरीगंज, अक्टूबर 27 -- अमेठी। संवाददाता सोमवार को सुबह से ही आसमान में बादलों ने डेरा डाल दिया। बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई। दिनभर सूर्यदेव के दर्शन न होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। किसानों का कहना है कि अगेती धान की फसल अब पककर तैयार है और कटाई का काम शुरू हो चुका है। ऐसे में बारिश से फसल खराब होने का खतरा मंडरा रहा है। खेतों में गिरी हुई धान की बालियां भीग जाने से अंकुरण का डर है। वहीं जो किसान मटर, आलू और सरसों की बुआई की तैयारी में जुटे थे, उनके लिए यह मौसम नई परेशानी लेकर आया है। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह मौसम में अनिश्चितता बनी रहेगी। बुधवार या गुरुवार को फिर से बरसात की संभावना जताई गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.