धनबाद, अप्रैल 29 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता एक हफ्ते से भयंकर गर्मी झेल रहे लोगों को राहत मिली। सुबह आसमान में छाए बादल और हल्की बूंदाबांदी की वजह से धनबाद का मौसम सुहाना हो गया। दिन का अधिकतम तापमान गिरकर 32 डिग्री पहुंच गया। गर्मी से परेशान लोगों को अगले चार दिनों तक मौसम राहत देने वाला है। रात में भी हल्की बारिश हुई। पिछले 48 घंटे में तापमान में नौ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दो दिन पहले धनबाद का अधिकतम तापमान 41 डिग्री था। सोमवार को सुबह की शुरुआत ही बादलों भरे आसमान से हुई। कुछ देर के लिए बूंदाबांदी भी हुई। बारिश की वजह से न्यूनतम तापमान भी गिरकर 22 डिग्री पहुंच गया। सोमवार को दोपहर बाद फिर से धूप निकली तो गर्मी का एहसास हुआ। अगले चार दिनों तक धनबाद का अधिकतम तापमान 32-33 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.