आजमगढ़, अगस्त 9 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले में शुक्रवार को भोर से आसमान में छाये हुए थे। बादलों की ओट से निकली हल्की धूप से उमस बढ़ गयी। वहीं रात से ही हवाओं के साथ रूक-रूक कर दूसरे दिन भी बूंदा-बादी के बाद लोगों को उमस से राहत नहीं मिली। बारिश की संभावना के चलते किसानों में उम्मीद जगी है। बादलों और बंूदा-बादी के चलते अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी। शुक्रवार को अधिकत तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पिछले एक पखवारा से रह-रह कर मौसम का मिजाज बदल रहा है। गुरुवार की सुबह से आसमान में बादल छा गए। इसी के साथ ही दोपहर में हवा संग झमाझम बारिश हुई। रात से ही बूंदा-बादी शुरू हुई तो दूसरे दिन शनिवार को भी दोपहर बाद रूक-रूक कर होती रही। वहीं शुक्रवार की सुबह से ही आंसमान में बादल छाय...