बदायूं, जून 27 -- बदायूं,संवाददाता। दो दिन पहले हुई बारिश के बाद उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। गुरुवार को भी दिन भर बादलों की लुकाछिपी चलती रही। उमस भरी गर्मी के कारण लोग पसीने से तरबतर रहे। दिन में बीच-बीच में निकली धूप भी लोगों को परेशानी का सबब बनी रही। भीषण गर्मी के कारण जिले का पारा चढ़ा रहा। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग बारिश का इंजतार कर रहें हैं। गुरुवार सुबह से ही सूर्यदेव व बादलों के बीच लुकाछिपी जारी रही। कभी चिलचिलाती धूप निकलती रही तो कभी आसमान में बादल छाये रहे। तेज धूप व उमस भरी गर्मी में जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बादलों के साथ हल्की हवा भी चली,लेकिन लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली। इस बीच कूलर,पंखा भी लोगों को राहत नहीं दे सके। जिन घरों में एस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.