अमरोहा, सितम्बर 5 -- शुक्रवार सुबह से मौसम में बदलाव के चलते आसमान में बादल उमड़ रहे हैं। मौसम सुहावना हो गया है। उमसभरी गर्मी से आमजन को राहत मिली है। लेकिन बारिश की आशंका के बीच किसान चिंतित है। अब यदि तेज बारिश होती है तो किसानों के खेतों में खड़ी धान और गन्ने की फसल में भारी नुकसान होगा। मौसम विभाग की बारिश की चेतावनी के बीच शुक्रवार सुबह से आसमान में बादल छाए हैं। सुबह भी बादलों के बीच हुई। धूप न खिलने से उमसभरी गर्मी से आमजन को राहत मिली है। आसमान में बादल डेरा जमाए हुए हैं। वहीं मौसम विभाग ने हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस संभावना से किसान चिंतित हैं। क्योंकि पूर्व में चार दिन हुई बारिश से फसलों को नुकसान बताया जा रहा है। किसानों का कहना है कि यदि अब और बारिश होती है तो धान, गन्ना व बाजरा की फसल में भी भारी नुकसान होगा। किसानों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.