गंगापार, फरवरी 20 -- मांडा क्षेत्र के कुल तेरह परीक्षा केंद्रों पर लगभग दस हजार परीक्षार्थी उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षा शामिल हो रहे हैं। अचानक बादल बढ़ने से बढ़ी ठंडी में ऊनी कपड़े धारण कर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। वाह्य व्यवस्था काफी सख्त, लेकिन परीक्षा भवन से बाहर निकले विभिन्न केंद्रों के परीक्षार्थियों के अनुसार अंदर उन कमरों के सीसीटीवी कैमरे और वायस रिकार्डर कुछ अवधि के लिए बंद कराकर स्व केंद्र का लाभ ले रही विद्यालय की छात्राओं व कुछ चिंहित कमरों में बोलकर हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान व इंटरमीडिएट अंग्रेजी प्रथम प्रश्नपत्र हल कराया गया। इस भेदभाव को लेकर तमाम छात्रों में गुस्सा भी देखा गया। बोर्ड परीक्षा शुरु होने के साथ ही शिक्षक, शिक्षार्थी, पुलिस, प्रशासन और नकल माफिया अपने अपने ढंग से परीक्षा की तैयारी में लग गये हैं। मांडा क्...