धनबाद, फरवरी 20 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। धनबाद में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है। सुबह की शुरुआत बादल भरे आसमान के साथ हुई। दस बजे के बाद धूप निकली लेकिन हल्के बादल का भी डेरा रहा। दिनभर खिलकर धूप नहीं निकली। मौसम विभाग की मानें तो 23 फरवरी तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार 22-23 फरवरी को पूरे झारखंड में हल्की बारिश होगी। वहीं अगले चार दिनों तक आसमान में कभी बादल तो कभी धूप रहेंगे। धनबाद का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शाम ढलने के बाद उमस वाली गर्मी बढ़ गई थी। अगले चार दिनों तक अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री के ही बीच रहेगा। ठंड की पूरी तरह से विदाई के लिए अभी इंतजार करना होगा। फरवरी महीने तक अभी ठंड का अहसास सुबह और शाम में होगी। रात में कंबल के बीच पंखे की ज...