आजमगढ़, जनवरी 4 -- आजमगढ़, संवाददाता। बादलों की ओट से दिखे सूर्यदेव सर्द हवा के सामने बेअसर दिखे। रविवार को गलन ने लोगों को ठिठुराए रखा। आलम यह रहा कि वे बेहद जरूरी काम के लिए घरों से निकले। छुट्टी का दिन होने के कारण ज्यादातर लोग रजाई-कंबल में दुबके रहे। देर शाम कोहरे की चादर फैलते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। पारा में एक डिग्री सेल्सियस खिसक गया। रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश : 16 एवं आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आसमान में रविवार सुबह से ही बादलों के डेरे ने सूरज को निकलने नहीं दिया। दोपहर तीन बजे बादलों की ओट से वह झांका जरूर लेकिन सर्द हवा ने उसे बेअसर रहा। करीब 10 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवा लोगों की हाड़ कंपा दी। वे पूरे दिन ठिठुरते दिखे। हाड़ कंपाने वाली ठंड से पशु-पक्षियों का भी बुरा ...