फतेहपुर, जून 24 -- फतेहपुर। मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे जिलेवासियों को झमाझम बारिश का इंतजार है। आसमान में बादलों की आवाजाही लगी हुई है। मंगलवार को सुबह बादल छाए रहे उसके बाद तेज धूप के चलते लोगों को उमस और गर्मी से परेशान होना पड़ा। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में मानसून की दस्तक से मौसम का रूख बदल गया है। कभी तेज धूप तो कभी बादलों की आवाजाही के बीच बूंदाबांदी का सिलसिला चार दिनों से चल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई थी, लेकिन शहर में बूंदाबांदी ही हुई। तेज बारिश न होने से गर्मी और उमस से इंसान से लेकर पशु और पक्षी सभी बेहाल हैं। मंगलवार को पूरे दिन बीच-बीच में बादलों को चीरकर तेज धूप निकलने से उमस बढ़ जाने से लोग परेशान नजर आए। उधर धान की नर्सरी जो किसान डाल दिये हैं, वे तेज बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.