नई दिल्ली, जनवरी 13 -- नई दिल्ली, प्रसं। बदरपुर में मथुरा रोड पर मंगलवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली खराब होने से फरीदाबाद जाने वाले कैरिजवे पर यातायात बाधित हो गया। इसे हटाने में ढ़ाई घंटे का वक्त लग गया। ऐसे में लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। बदरपुर में ऑनिडा फैक्ट्री के पास सुबह करीब 9:30 बजे चारा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली फरीदाबाद की ओर जाने वाले कैरिजवे पर खराब हो गई। इस समय रोड पर वाहनों का दबाव अधिक होने से लंबा जाम लग गया। स्थिति को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक्स पोस्ट पर अलर्ट जारी कर लोगों को वैकल्पिक मार्गों से जाने की सलाह दी। साथ ही मौके पर पहुंच कर वाहनों को डायवर्ट किया और ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटाने के लिए मशक्कत शुरू कर दी। दोपहर करीब 12 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटाया जा सकता। इस दौरान आवागमन करने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी क...