फरीदाबाद, जनवरी 13 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-56 आशियाना फ्लैट में एक विवाहिता स्नानघर के अंदर मृतावस्था में मिली। मंगलवार को पुलिस ने चिकित्सों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने मृतक महिला के पिता की शिकायत पर ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, किसान-मजदूर कॉलोनी निवासी राजू ने अपनी 23 वर्षीय बेटी संगीता की शादी 20 अप्रैल 2022 आशियाना फ्लैट सेक्टर-56 निवासी रिंकू के साथ की थी। शादी के बाद उसे एक बेटी हो गई। राजू पेट्रोलपंप परनौकरी कर अपना गुजारा करता है। सोमवार दोपहर करीब 2:00 बजे विवाहिता स्नानघर में अचेत मिली । बाद में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित करदिया। मृतक के मायके वाले सूचना मिलने के बाद अपनी बेटी की ससुराल पहुंच गए और इस मामले की शिकायत सेक्टर-55 पुलिस चौकी में दे दी। पुलिस ...